पानीपत जिले में एक बाप के शराब के लिए हैवान बन पहले पत्नी पर ठंडा पानी डाल बेल्टों से पीटने के बाद अपने 10 साल के बेटे को डंडों से इतना पीटा कि उसके दांए हाथ-पैर की हड्डी टूट गई। और केवल इतना ही नहीं, नाक पर भी डंडा मारकर नाक की हड्डी भी तोड़ दी। मिली जानकारी के अनुसार बच्चे के पेट की पसली भी टूटी हैं।
उसकी हैवानियत केवल यहीं खत्म नहीं हुई, उसने अपनी 15 वर्षीय बड़ी बेटी को भी नहीं बख्शा और बेटे को सीढ़ियों से एक मंजिल नीचे गिराने के बाद घर से भाग गया। पत्नी ने किसी तरह हिम्मत कर अपने घायल बेटे को सिविल अस्पताल पहुँचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया है।
जानकारी देते हुए महिला प्रवीन ने बताया कि उसकी 17 साल पहले गुलजार के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद दंपति को 5 बच्चे हैं। 15 साल की बड़ी बेटी, 10 साल का बेटा मूसा व दो और बेटियां व एक बेटा है। मौजूदा समय में वे कुटानी रोड की जांगड़ा मार्केट में किराए के मकान में रहते हैं। पति प्रवीन शराब पीने का आदी है जिसके वह अकसर शराब के लिए पैसों की मांग करता है।
पैसों के लिए वह काफी समय से उसके साथ-साथ बच्चों को भी पीटता है। इसी वजह से दो बेटियों को शामली दादा-दादी के पास भेजा हुआ है। सोमवार दोपहर ढाई बजे गुलजार ने बड़ी बेटी को भी पीट-पीटकर घर से बाहर निकाल दिया, जो तभी से लापता है। शाम होते-होते गुलजार प्रवीन और मूसा पर कहर बनकर टूट पड़ा और बेटे की हाथ, पैर व नाक की हड्डी भी तोड़ दी।
