गुरुग्राम शहर में सेक्टर-9 में किराए पर रहने वाले एक व्यक्ति ने घरेलू झगड़े में अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और खुद भी फांसी पर लटक गया। 33 वर्षीय दीपक कुमार का अपनी 28 वर्षीय पत्नी सोनम बाई से रविवार रात को झगड़ा हुआ था। देर रात पति ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

दंपती मूलरूप से राजस्थान के अलवर में खुदनपुरी रोड पर चावर कॉलोनी के रहने वाले थे और सेक्टर-9 में किराए के मकान में रह रहे थे। घटना के समय दंपति का 10 वर्षीय बच्चा दूसरे कमरे में खेल रहा था। काफी देर बाद जब वह मम्मी पापा के कमरे में आया, तो पिता को फांसी पर लटका हुआ देखा।

डर के मारे बच्चे ने पड़ोसी अंकल को सूचना दी, जिन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को बरामद किया। प्रारंभिक जांच में पत्नी के गले पर दबाव के निशान मिले, जबकि पति फांसी पर लटका मिला। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पारिवारिक विवाद को इस हत्या-आत्महत्या का मुख्य कारण माना जा रहा है।

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है और दोपहर बाद शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!