हरियाणा में NIT कुरुक्षेत्र में बी-टेक की छात्रा दीक्षा के सुसाइड के बाद देर रात तीन बजे तक कैंपस में हंगामा चला। हंगामे को देखते हुए एनआईटी प्रशासन ने मेन गेट बंद कर दिया और पुलिस बुला ली। इससे छात्र नाराज हो गए और धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक छात्रा को ब्रह्मसरोवर में जाकर सुसाइड करने की बात कहने वाले प्रोफेसर पर कार्रवाई नहीं होती, वे यहां से नहीं उठेंगे। उन्होंने स्पोर्ट्स इंचार्च शहाबुद्दीन को भी सस्पेंड करने की मांग रखी। सूचना पर DSP हेडक्वार्टर सुनील कुमार, लाडवा DSP निर्मल सिंह और शाहाबाद DSP रामकुमार मौके पर पहुंचे और स्टूडेंट्स को समझाने की कोशिश की।

करीब छह घंटे बाद डायरेक्टर प्रो. ब्रह्मजीत स्टूडेंट के बीच पहुंचे और आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर आज ही विचार होगा। स्पोर्ट्स इंचार्च शहाबुद्दीन पर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। इसके बाद प्रदर्शनकारी छात्रों ने धरना-प्रदर्शन खत्म कर दिया। साथ ही यह भी कहा कि यदि कोई उचित कार्रवाई नहीं होती तो फिर धरना देंगे।

उधर, शुक्रवार सुबह की एनआईटी प्रशासन की ओर से छुट्टियां घोषित कर दी गई। डायरेक्टर की ओर से बोर्ड पर लगाए नोटिस में 17 अप्रैल से 4 मई तक छुट्टी रहने की बात लिखी गई थी। इसके बाद स्टूडेंट कॉलेज से जाने शुरू हो गए है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!