पानीपत में तीन युवकों द्वारा एक युवक से मारपीट, जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। मामले की शिकायत पीड़ित ने पुलिस को दी। हमले के दौरान पीड़ित की हजारों रुपयों की नकदी भी गायब हो गई। पुलिस ने पीड़ित युवक की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

तहसील कैंप थाना पुलिस को दी शिकायत में वजीर सिंह ने बताया कि वह गीता कॉलोनी नूरवाला का रहने वाला है। वह बिशन स्वरूप कॉलोनी स्थित फ्रेंडस ट्रेडर्स पर नौकरी करता है। शुक्रवार की रात करीब 9:15 बजे वह फ्रेंड्स ट्रेडर्स से पैदल अपने घर जाने के लिए बस स्टैंड पर आया था। वहां वह ऑटो में सवार होकर चल दिया। इसी दौरान वहां पर एक तेज गति से ऑटो चालक वाला आया। जिसने अपने ऑटो को उनके ऑटो के सामने अड़ा दिया।

इसके बाद वह ऑटो चालक नीचे उतरा और गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद उस ऑटो के भीतर से दो अन्य युवक जोकि शराब के नशे में धुत थे वे नीचे उतरे। तीनों ने ऑटो चालक से साइड न देने की बात पर बहस शुरू कर दी। झगड़े को सुलझाने के लिए जब वजीर ऑटो से नीचे उतरा तो उन्हें समझाने का प्रयास किया। इसी बीच तीनों ने उस पर हमला कर दिया। उस पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। बचाव में शोर किया तो वहां लोगों की भीड़ जमा होने लगी। भीड़ को नजदीक आता देख आरोपी वहां पर ऑटो छोड़कर फरार हो गए।

वजीर सिंह ने बताया कि आरोपियों ने मौके से फरार होते हुए उसे भविष्य में जान से मारने की धमकी दी। कुछ देर बाद उसने अपनी जेब देखी तो उसमें से उसके 13324 रुपए की नकदी गायब मिली। वजीर का कहना है कि वह उक्त राशि को जिंदल मेडिकल स्टोर से दिन के समय लेकर आया था। झगड़े के दौरान उसके रुपए या तो कहीं गिर गए या आरोपियों ने निकाल लिए। उसे यह कंफर्म नहीं है कि रुपए गायब कहा हुए हैं, लेकिन इतना जरुर पता है कि रुपए झगड़े के दौरान ही निकले हैं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!