हरियाणा के नूंह जिले से भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आई है। मंगलवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने राजस्व विभाग में तैनात एक पटवारी और उसके सहायक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार, आरोपी पटवारी धर्मवीर और उसका सहायक साहून जमीन के पुराने रिकॉर्ड निकालने के बदले एक व्यक्ति से 4000 रुपए की मांग कर रहे थे। शिकायतकर्ता के विरोध करने पर दोनों ने सौदा 3500 रुपए में तय कर लिया, लेकिन बिना रिश्वत काम करने से साफ इनकार कर दिया।

इससे परेशान होकर पीड़ित ने ACB से संपर्क किया और पूरी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर ACB की टीम ने जाल बिछाया और नूंह के लघु सचिवालय स्थित राजस्व विभाग कार्यालय में छापेमारी कर दोनों आरोपियों को 3500 रुपए की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही पकड़ लिया।

इस कार्रवाई के बाद सचिवालय परिसर में हड़कंप मच गया। फिलहाल ACB ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!