मिली जानकारी के मुताबिक रोहतक के भाजपा कार्यालय में संगठन की मीटिंग लेने पहुंचे मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भूपेंद्र हुड्डा तो सरकार को फेलियर कहेगा ही, भूपेंद्र हुड्डा सरकार की तारीफ करने के लिए थोड़ी बना है। इसके अलावा भूपेंद्र हुड्डा के पास कोई शब्द ही नहीं है।

मंत्री कृष्ण बेदी के अनुसार जब कांग्रेस सरकार थी तो किसान के हित में दो-दो रुपए के चेक दिए गए थे। 22 रुपए के चेक पटवारियों के माध्यम से देकर किसानों को गुलाम बना दिया था। आज भाजपा सरकार ने किसान को सक्षम किया है। आज हर चीज के लिए अधिकारी है। फसल बोने से लेकर काटने तक निगरानी रखी जा रही है।

मंत्री कृष्ण बेदी के अनुसार हरियाणा के किसानों को सरकार सुविधाएं दे रही है। जो लोग योजना को समझ रहे हैं, वो लोग विरोध नहीं कर रहे। बल्कि वो लोग विरोध कर रहे हैं, जो दूसरे राज्यों से फसल लाकर मंडियों में बेचते थे। एक तरफ तो खेतों में फसल खराब होने का मुआवजा मांगते हैं, दूसरी तरफ उन्हीं खेतों का पंजीकरण करके बाहर से फसल लाकर बेचते हैं।

मंत्री कृष्ण बेदी के मुताबिक गेट पास कटवाने में कोई परेशानी नहीं होगी। सरकार ने किसान को 3 लोगों के नाम देने की सुविधा दी है, जिनकी बायोमेट्रिक हो सकती है। किसान जितनी फसल उगाएगा, उतनी फसल खरीदी जाएगी। जिन 3 लोगों के नाम किसान देगा, उसमें से कोई भी आकर बायोमेट्रिक करवा सकता है। सरकार भ्रष्टाचार को रोकना चाहती है।

मंत्री कृष्ण बेदी के अनुसार सरकार की प्राथमिकता हरियाणा के किसान को सुविधा देना है। किसानों की तरफ से सुझाव आया तो प्रदेशाध्यक्ष ने कह दिया था कि रात 8 बजे के बाद भी गेट पास काटे जाएंगे। सरकार पहले ही बोल चुकी है कि किसानों को परेशान होने नहीं दिया जाएगा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!