जींद, हरियाणा। हरियाणा के जींद में धान की खरीद में देरी से नाराज किसानों ने पटियाला हाईवे जाम कर दिया। किसानों के सड़क पर उतरने से हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ। किसानों में धान की खरीद समय पर नहीं होने को लेकर नाराजगी है।
हाईवे जाम होने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों से बातचीत शुरू की। पुलिस की कोशिश है कि किसानों को समझाकर जाम खुलवाया जाए, ताकि यातायात को सुचारु किया जा सके।
धान की खरीद में देरी के कारण किसानों को अपनी फसल बेचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों की मांगों और खरीद प्रक्रिया को लेकर प्रशासन की ओर से बातचीत की जा रही है।
फिलहाल किसानों और पुलिस के बीच बातचीत जारी है। प्रशासन के सामने हाईवे पर यातायात बहाल कराने के साथ किसानों की समस्याओं का समाधान करने की चुनौती है।
जाम की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची एसडीएम सुमन यादव से जब किसानों का आमना सामना हुआ, तो उन्होंने कहा कि मैं लेती हूं जिम्मेदारी। आपकी नमी 17 होगी तो खरीद होगी। कोई मना करें तो मुझे बताना। एसडीएम ने किसानों से पूछा बताओ कौन आढ़ती पैसे मांगता हैं। आप नाम बताओ। इससे पहले किसानों ने एसडीएम के सामने खरीद नहीं होने पर एसडीएम के सामने अपनी बात रखी।

