प्रियंका की फाइल फोटो और आरोपी पति सलिंद्र

हरियाणा के कैथल जिले के गांव बरसाना के खेतों में 6 दिन पहले 19 जनवरी को एक महिला का जला शव मिला था। मृतका की पहचान गांव चुहड़माजरा निवासी प्रियंका के रूप में हुई थी, जिसकी शादी बरसाना में हुई थी। लेकिन उसे मारकर शव जलाया गया था। हत्याकांड की गुत्थी सुलझ गई है। हत्यारोपी काे पुलिस ने पकड़ भी लिया है। वह कोई और नहीं, बल्कि मृतका का पति सलिंद्र है। आरोपी सलिंद्र को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

पुलिस के अनुसार, आरोपी का रिमांड चाहिए। रिमांड के दौरान हत्या के कारणों का पता लगाया जाएगा। पुलिस के लिए महिला के ब्लाइंड मर्डर की इस गुत्थी को सुलझाना बहुत बड़ी चुनौती था। सबसे पहले मृतका की शिनाख्त हो सके, यही सबसे मुश्किल काम था। 19 जनवरी को बरसाना गांव का एक किसान खेत में सैर करने के लिए गया था। लेकिन उसने जहां पराली का ढेर लगाया था, वह नहीं मिला। उसे खेत में कुत्ते घूमते दिखाई दिए।

इस पर किसान को शक हुआ और उसने मौके पर जाकर देखा तो उसे महिला का अधजला शव दिखाई दिया। वारदात स्थल के आसपास खून के छींटे थे। उसने पुलिस को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही एसपी लोकेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और आसपास के एरिया की छानबीन की। इस दौरान पुलिस को महिला की बालियां व हेयर क्लिप भी मिली। इतना ही नहीं गेहूं के खेत में पैरों व लेटने के निशान भी पाए गए।

प्रियंका की हत्या उसके पति सलिंद्र ने ईंट मारकर की थी। चुहड़माजरा के ग्रामीणों व परिजनों के अनुसार प्रियंका को उसका पति सलिंद्र 18 जनवरी को घर से बाइक पर बैठाकर लेकर गया था। इसके बाद प्रियंका का पति अपने ससुराल वालाें को उसके लापता होने के बारे मेें गुमराह करता रहा और तरह-तरह के झूठ बोलता रहा। पुलिस को भी उसने प्रियंका के लापता होने की झूठी शिकायत दी। पुलिस को शिकायत देने के बाद मामले का पटाक्षेप हो गया।

सूत्रों के अनुसार, जिस दिन सलिंद्र प्रियंका को घर से बाइक पर बिठाकर ले गया। पहले उसने शराब पी और फिर वह उसी शाम को वह प्रियंका को अपने बरसाना गांव के खेतों में ले गया। जहां पर प्रियंका की सिर में ईंटें मारकर हत्या कर दी। किसी को हत्या का पता न लगे, इसके लिए उसने खेत में लगे पराली के ढेर में शव को डालकर आग लगा दी। इसके बाद वह घर आ गया।

चुहड़माजरा गांव की रहने वाले प्रियंका की शादी करीब 10 साल पहले मूल रूप से बरसाना गांव के रहने वाले सलिंद्र के साथ हुई थी। पिछले काफी दिनों से प्रियंका अपने पति के साथ कुरुक्षेत्र के आकाश नगर में रह रही थी। प्रियंका का एक 5 साल का बेटा है। प्रियंका के पिता की कई साल पहले मौत हो चुकी है। उसका एक भाई व छोटी बहन है, जो शादीशुदा है।

आकाश नगर कुरुक्षेत्र निवासी सलिंद्र ने बताया कि लगभग 10 वर्ष पहले मेरी शादी प्रियंका पुत्री जंगीर सिंह जाति रोड गांव चुहड़माजरा से हुई थी। दिनांक 15 जनवरी 2022 को प्रियंका अपने मायके गांव चुहड़माजरा में आई हुई थी, जो ,18 जनवरी 2022 को गांव चुहड़माजारा से लगभग 8 बजे सुबह घर से यह कहकर चली गई कि मेरी ननद बीमार है, मैं उसे करनाल अस्पताल में मिलकर आती हूं। जब वह शाम तक घर वापस नहीं आई तो सभी रिश्तेदारियों व जान-पहचान वालों से पता किया गया, लेकिन कहीं पर भी कोई सुराग नहीं मिला।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!