इसराना में पुलिस लोगो लगी कार से पेट्रोल डलवाकर बिना पैसे दिए फरार होने का मामला सामने आया है। मामला इसराना स्थित गुरु नानक फिलिंग स्टेशन का है, जहां 21 सितंबर को सफेद रंग की i20 कार में एक व्यक्ति पेट्रोल पंप पर पहुंचा। कार पर पुलिस का लोगो लगा हुआ बताया जा रहा है।

पंप कर्मचारियों के मुताबिक, कार में आए व्यक्ति ने करीब 30 लीटर पेट्रोल डलवाया। पेट्रोल भरवाने के बाद आरोपी ने भुगतान नहीं किया और कार लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पेट्रोल पंप संचालक की ओर से इसराना थाने में शिकायत दी गई है। शिकायतकर्ता का कहना है कि मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

पेट्रोल पंप पर लगे CCTV कैमरों में कार और घटना से जुड़ी तस्वीरें कैद होने की बात सामने आई है। अब शिकायतकर्ता पुलिस से मामले की जांच कर आरोपी की पहचान कर कार्रवाई की मांग कर रहा है।

घटना के तुरंत बाद पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने कुछ दूरी तक कार का पीछा भी किया, लेकिन आरोपी ड्राइवर गाड़ी को तेज गति से भगाकर गायब हो गया। पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है, जिसमें पुलिस के लोगो वाली गाड़ी और ड्राइवर की हरकतें साफ नजर आ रही हैं।

पेट्रोल पंप संड्राइवर डॉ. तरुण का कहना है कि उन्होंने घटना की लिखित शिकायत और सीसीटीवी फुटेज इसराना थाना पुलिस को दे दी है, लेकिन पुलिस की ओर से मामले में अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

फिलहाल, पीड़ित पक्ष ने पुलिस के उच्च अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेने और फर्जी तरीके से पुलिस का लोगो लगाकर घूम रहे ठग कार ड्राइवर को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!