रोहतक पुलिस की टीम ने बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी की पार्किंग से हुई मोटरसाईकिल चोरी की वारदात को हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि गांव गान्धरा निवासी अमित की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आय़ा कि दिनांक 01.09.2026 को अमित ने अपनी मोटरसाईकिल को बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी की पार्किंग मे खडी की थी। वापिस आने पर अमित को अपनी मोटरसाईकिल नही मिली। अज्ञात युवक मोटरसाईकिल को चोरी कर मौके से फरार हो गया।
मामले की जांच मुख्य सिपाही रोहित द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 10.09.2026 को आरोपी सन्दीप पुत्र जयकिशन निवासी छारा जिला झज्जर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से चोरीशुदा मोटरसाईकिल को बरामद किया गया है।
गिरफ्तार आरोपीः-
1.सन्दीप पुत्र जयकिशन निवासी छारा जिला झज्जर ।
रजिस्ट्रड केसः-
अभियोग संख्या 218 दिनांक 02.09.2026 धारा 305, बीएनएस थाना आईएमटी रोहतक ।
