महाराष्ट्र के नागपुर स्थित सक्करदरा इलाके में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की शाखा से फिल्मी स्टाइल में लूट की घटना सामने आई है। जहां आरोपी ने कैश काउंटर पर तैनात बैंक कर्मचारी की आंखों में मिर्ची पाउडर झोंककर 4.53 लाख रुपये लेकर फरार हो गया।

हालांकि, घटना की जानकारी मिलते ही एक्शन में आई पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे इलाके में नाकाबंदी की और महज 30 मिनट के भीतर आरोपी को धर दबोचा। पुलिस ने उसके पास से लूटी गई पूरी रकम बरामद कर ली है और अब उससे पूछताछ की जा रही

मिर्ची झोंकते ही बैंक बैंक कर्मचारियों में चीख-पुकार मच गई, उन्हें कुछ भी दिख नहीं रहा था, जिसका फायदा उठाते हुए आरोपी ने तेजी से कैश काउंटर से 4 लाख रुपये से अधिक की नकदी उठाई और वहां से फरार हो गया।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!