हरियाणा में मानसून की गतिविधियां एक बार फिर से बदलने वाली हैं। मौसम विभाग (IMD चंडीगढ़) के पूर्वानुमान के अनुसार, आज प्रदेश के 16 जिलों में बारिश होने की संभावना है। इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह, पलवल, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ शामिल हैं।

शनिवार की सुबह पानीपत के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई, जबकि करनाल, सोनीपत, भिवानी में बादल छाए हुए है। इसके अलावा कल से दो दिन झमाझम बारिश की संभावना भी जताई गई है।

शुक्रवार को भी प्रदेश के सात जिलों में बारिश हुई थी। इसकी वजह से राज्य के औसतन तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन कुछ पश्चिमी जिलों में अभी भी तेज गर्मी का असर देखा जा रहा है। 2 मुख्य जिलों सिरसा और हिसार में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया। अंबाला और चरखी दादरी में तापमान 36°C से अधिक रहा।

शुक्रवार को दोपहर में गुरुग्राम, रेवाड़ी और रोहतक में बारिश हुई। इसके बाद शाम को पानीपत, हिसार, नूंह और भिवानी में भी बारिश हुई। एक हफ्ते से मानसून कमजोर पड़ने के कारण प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। यह सामान्य से करीब 3.2 डिग्री सेल्सियस अधिक बना रहा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!