गुरुग्राम। सेक्टर-5 इलाके में घर के बाहर खेल रही दो साल की बच्ची की कार की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसा पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया। बच्ची की पहचान अधिरजा तिवारी के रूप में हुई है।जानकारी के मुताबिक, अधिरजा रात करीब 9 बजे घर के सामने गली में एक बच्चे के साथ खेल रही थी। उसकी मां भी पास में खड़ी थी। इसी दौरान एक कार गली में मुड़ी और बच्ची उसकी चपेट में आ गई। कार का टायर बच्ची के ऊपर से गुजर गया। हादसे के तुरंत बाद बच्ची की मां दौड़कर मौके पर पहुंची और उसे गोद में उठा लिया। परिवार बच्ची को निजी अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बच्ची के पिता वीरेंद्र तिवारी के अनुसार, कार चालक करीब पांच मिनट पहले भी उसी रास्ते से गुजरा था। उस समय उसने गली में बच्चों को खेलते देखा और उन्हें साइड कर दिया था। बाद में जब वह दोबारा कार लेकर आया तो मोड़ते समय हादसा हो गया। पिता ने बताया कि हादसे के बाद उन्होंने डायल-112 पर सूचना दी और पुलिस को भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संभव है कि चालक ने जानबूझकर ऐसा नहीं किया हो, लेकिन हादसे में उनकी बेटी की जान चली गई।

सेक्टर-5 थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। SHO सत्यवान के अनुसार, बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर हादसे में शामिल कार को कब्जे में ले लिया गया है। CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!