रोहतक पुलिस की एसडीयू स्टाफ की टीम ने युवक को नशीले पदार्थ सहित काबू किया गया है। युवक से कुल 2 किलो 700 ग्राम डोडा चुरा पोस्त बरामद हुई है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि सह.उप.नि सुरेन्द्र के नेतृत्व मे एसडीयू स्टाफ की टीम कलानौर बाईपास के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना मिली की यमुनानगर निवासी युवक नशीला पदार्थ बेचने का काम करता है। सूचना के आधार पर तुंरत कार्यवाही करते हुये 152 डी पुल के नीचे टाटा कैन्टर चालक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान भारत पुत्र कृष्ण लाल निवासी रादौर जिला युमनानगर के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर गाडी की ड्राईवर सीट के पिछे से 2 किलो 700 ग्राम डोडा चुरा पोस्त बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना कलानौर मे अभियोग संख्या 244/2026 अंकित किया गया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!