Breaking News Template intro for TV broadcast news show program with 3D breaking news text and badge, against global spinning earth cyber and futuristic style

पलवल। पलवल-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-334D) पर जगह-जगह बने गड्ढों से परेशान वाहन चालकों को फिलहाल राहत मिली है। सड़क की बदहाल स्थिति का मामला सामने आने के बाद NHAI ने क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत कराते हुए गड्ढों पर पेचवर्क कराया है।

7.4 किलोमीटर के हिस्से में बने थे गड्ढे
किठवाड़ी चौक से पेलक इंटरचेंज तक करीब 7.4 किलोमीटर लंबे हिस्से में कई स्थानों पर सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी। खासकर जीवन ज्योति स्कूल के आसपास गहरे गड्ढे वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बने हुए थे।

बारिश के दौरान इन गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और खतरनाक हो जाती थी। वाहन चालकों को अचानक गड्ढे दिखाई नहीं देने के कारण दुर्घटना का खतरा बना रहता था।
मिट्टी डालकर की गई थी मरम्मत, बारिश में फिर बिगड़ी सड़क
कुछ स्थानों पर गड्ढों में मिट्टी भरकर अस्थायी तौर पर मरम्मत किए जाने की बात भी सामने आई थी। बारिश के बाद मिट्टी बह गई और सड़क दोबारा क्षतिग्रस्त होने लगी। नए बने राष्ट्रीय राजमार्ग पर इतनी जल्दी गड्ढे बनने से स्थानीय लोगों ने निर्माण की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए थे।

रोजाना गुजरते हैं हजारों वाहन
पलवल-अलीगढ़ मार्ग पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े और भारी वाहनों का आवागमन होता है। गुरुग्राम, रेवाड़ी और राजस्थान की ओर से अलीगढ़, बुलंदशहर, मेरठ, खुर्जा, हाथरस और जेवर जाने वाले कई वाहन भी इस मार्ग का इस्तेमाल करते हैं।

अब NHAI द्वारा पेचवर्क कराए जाने के बाद वाहन चालकों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि लोगों की मांग है कि केवल गड्ढों को भरना पर्याप्त नहीं है। सड़क की निर्माण गुणवत्ता की जांच कर स्थायी समाधान किया जाए, ताकि कुछ समय बाद फिर वही समस्या खड़ी न हो।
हेडलाइन:
हादसों को न्योता दे रहे थे हाईवे के गड्ढे… मामला उठा तो जागा NHAI, आनन-फानन में हुआ पेचवर्क

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!