रोहतक में कामकाज सही न चलने से परेशान युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक का शव उसके कमरे में मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक पिछले कुछ समय से कामकाज ठीक न चलने के कारण परेशान था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
मृतक राजिंद्र के 2 बच्चे है, जिनके सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया। राजिंद्र ने आत्महत्या जैसा कदम कामकाज में चल रही परेशानियों के चलते उठाया बताया जा रहा है। पिछले कई दिनों से वह आर्थिक तंगी के कारण परेशानी से जूझ रहा था।
ओल्ड सब्जीमंडी थाना एसएचओ सुशील ने बताया कि एक युवक के आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
