रोहतक। महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) में भाजपा मंडल अध्यक्ष भूप सिंह के बेटे देव सिंह को 20-25 छात्रों ने बुधवार को बेरहमी से पीटा। हमलावरों ने उन्हें कैंटीन से घसीटकर परिसर से निकाला और तवे-चमचों से कई वार किए। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। पीजीआई थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
वीडियो में युवक देव को पीटते दिख रहे हैं। पीड़ित ‘भाई गलती हो गई, रुक जाओ’ चिल्लाता रहा। कई छात्र वारदात देखते रहे लेकिन किसी ने बचाने की कोशिश नहीं की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल देव को अस्पताल में भर्ती कराया।

गरनावठी निवासी व भाजपा के मंडल अध्यक्ष भूप सिंह ने बताया कि देव की एफडीसी कैंटीन में साझेदारी है। बुधवार दोपहर वह अकेला कैंटीन में बैठा था। आरोप है कि खेड़ी साध निवासी विक्की और उसके साथियों ने बेटे पर हमला बोल दिया।
विक्की पहले भी देव पर हमला कर चुका है। दिसंबर 2025 को विक्की ने देव को काले रंग की स्कॉर्पियो से कुचलने का प्रयास किया था। कुछ छात्रों ने गाड़ी पर पथराव कर देव की जान बचाई थी।
आरोपी बोला-देव ने पिस्टल से बोला हमला

एजुकेशन विभाग के पीएचडी छात्र विक्की ने रजिस्ट्रार को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि एक बाहरी युवक ने उस पर पिस्टल से हमला किया है। उन्होंने बताया कि वह बुधवार को साथी के साथ एफडीसी कैंटीन की तरफ चाय पीने जा रहा था। रास्ते में देव ने उस पर पिस्टल से हमला कर दिया। उसने किसी तरह अपनी जान बचाई।

छात्रों के बीच मारपीट होने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची। मारपीट में एक युवक घायल है, उसे पीजीआई में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
– नीरज, पीजीआई थाना प्रभारी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!