रोहतक पुलिस की टीम ने पीजीआईएमएस की पार्किंग से हुई ऑटो चोरी की वारदात को 24 घंटे मे हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

     पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि गांव बहुजमालपुर निवासी बिजेन्द्र की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आय़ा कि दिनांक 24.08.2026 को बिजेन्द्र अपने निजी काम से पीजीआईएमएस डैन्टल वार्ड मे आया हुआ था। बिजेन्द्र ने अपनी ऑटो को डैन्टल वार्ड की पार्किग मे खडी कर दी। बिजेन्द्र ने वापिस आकर देखा तो उसकी अपनी ऑटो नही मिली।        
     मामले की जांच मुख्य सिपाही प्रवीन द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 25.08.2026 को आरोपी सतपाल पुत्र श्रीराम निवासी देव कालोनी रोहतक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से चोरी शुदा आटो बरामद की गई है। आरोपी से गहनता से पुछताछ की जा रही है।  

गिरफ्तार आरोपीः-

  1. सतपाल पुत्र श्रीराम निवासी देव कालोनी रोहतक
    रजिस्ट्रड केसः-
    अभियोग संख्या 150 दिनांक 24.08.2026 धारा 305, बीएनएस थाना पीजीआईएमएस रोहतक
YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!