रोहतक पुलिस की टीम ने नेहरु कालोनी मे स्थित धर्मकाटां से हुई मोटरसाईकिल चोरी की वारदात को हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

     पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि गांव चिडी निवासी विनोद की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आय़ा कि दिनांक 13.08.2026 को विनोद ने नेहरु कालोनी जीन्द रोड पर स्थित धर्माकांटा पर अपनी मोटरसाइकिल खडी की थी। विनोद ने वापिस आकर देखा तो उसे अपनी मोटरसाईकिल नही मिली। अज्ञात युवक मोटरसाइकिल चोरी कर मौके से फरार हो गया।        
     मामले की जांच मुख्य सिपाही अजय द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 25.08.2026 को आरोपी पकंज पुत्र विनोद निवासी नेहरु कालोनी रोहतक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से चोरी शुदा मोटरसाईकिल बरामद की गई है। आरोपी से गहनता से पुछताछ की जा रही है।  

गिरफ्तार आरोपीः-

  1. पकंज पुत्र विनोद निवासी नेहरु कालोनी रोहतक।
    रजिस्ट्रड केसः-
    अभियोग संख्या 281 दिनांक 16.08.2026 धारा 305 बीएनएस थाना शहर रोहतक
YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!