हरियाणा में ACB ने भ्रष्टाचार पर बड़ा वार करते हुए एक घूसखोर पटवारी सहित 2 को रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। बता दें कि 6 दिन से हरियाणा में पटवारी और कानूनगो की हड़ताल चल रही है। इसी बीच पानीपत में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम की यह बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार घूसखोर पटवारी की पहचान सुभाष निवासी गढ़ी बेसिक के तौर पर हुई, वहीं दूसरे की पहचान उस्मान गांव अधमी के रूप में हुई है।

ACB टीम ने बताया कि पटवारी सुभाष और उसके सहयोगी ने जमीन के इंतकाल के नाम पर रिश्वत के रूप में 35 हजार रुपए मांगे थे। वहीं शिकायतकर्ता से दोनों ने 20 हजार में डील कर ली थी। जानकारी मिलते ही ACB ने दोनों को जाल बिछाकर धर दबोचा। ACB के अधिकारियों ने बताया कि ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!