रोहतक के राजीव कॉलोनी में एक 8 साल के मासूम बच्चे की प्लाट में भरे बरसात के पानी में डूबने से मौत हो गई। सूचना पाकर सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने बच्चे के शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

मृतक की पहचान 8 वर्षीय संतोष के रूप में हुई। संतोष अपने भाई-बहनों के साथ खेलने के लिए पड़ोस में गया था, जहां प्लाट में बरसात का पानी भरा हुआ था। बच्चे खेलते हुए पानी के अंदर चले गए, जहां संतोष डूबने लगा, जबकि उसके साथ खेल रहे दो अन्य बच्चे तैरकर बाहर निकल आए।

प्लाट के अंदर पानी में डूब रहे बच्चे को निकालने के लिए कोई नहीं गया। पड़ोसी केवल तमाशबीन बनकर देखते रहे और बच्चा पानी के अंदर तड़पता रहा। प्लाट से बाहर आए बच्चों ने घर जाकर परिजनों को बताया, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने 5 फुट गहरे पानी से शव को बाहर निकाला।

राजीव कॉलोनी निवासी नरेश की पत्नी गीता ने बताया कि वह मूलरूप से बिहार के रहने वाले है। लेकिन पिछले कुछ सालों से राजीव कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहते है। उनके 6 बच्चे हैं। तीन बच्चे बाहर खेल रहे थे, इसी दौरान प्लाट के अंदर भरे पानी में डूबने से बच्चे की मौत हो गई।

सिटी थाना के कार्यवाहक इंचार्ज संदीप ने बताया कि राजीव कॉलोनी में प्लॉट के अंदर एक बच्चे के पानी में डूबने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला और सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!