रोहतक: इंटरनेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (IIRF) 2026 में पंडित भगवत दयाल शर्मा पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PGIMS) रोहतक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश और प्रदेश में अपनी श्रेष्ठता साबित की है। संस्थान ने मेडिकल श्रेणी में देशभर में 5वां स्थान हासिल किया है।
IIRF रैंकिंग 2026 के अनुसार, पीजीआईएमएस रोहतक मेडिकल श्रेणी में हरियाणा प्रदेश में पहले स्थान पर और पूरे नॉर्थ जोन में तीसरे स्थान पर रहा है।संस्थान के अन्य कॉलेजों ने भी राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर अपनी उत्कृष्ट पहचान दर्ज कराई है
चारों श्रेणियों में नॉर्थ जोन के टॉप-4 में शामिल
मेडिकल, डेंटल, फार्मेसी और फिजियोथैरेपीइन चारों ही मुख्य श्रेणियों में पीजीआईएमएस रोहतक नॉर्थ जोन के शीर्ष चार (Top-4) शिक्षण संस्थानों में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा है।
