पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राजपुरोहित के दिशा निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा रात्रि दिनांक 31 जुलाई की रात्रि 10 बजे से सुबह 4 बजे तक नाईट डोमिनेशन अभियान चलाया गया था। इस दौरान सभी पुलिस अधिकारी गस्त में मौजूद रहे। जिला में विभिन्न स्थानों को चिन्हित कर नाकाबन्दी की गई। व्यक्तियो व वाहनों की गहनता से जांच की गई। नाईट डोमिनेशन के दौरान करीब तीन हजार से ज्यादा वाहनो को चैक किया गया। रोहतक पुलिस द्वारा चलाये गये नाईट डोमिनेशन से अपराधो मे कमी आई है। इस अभियान से जो वाहन चालक शराब पीकर वाहन चलाते है और दूसरो की जान जोखिम मे डालते है उनके खिलाफ यातायात नियमो के तहत कार्यावाही की गई। सावर्जनिक स्थानो पर शराब का सेवन करने वालो के खिलाफ भी कार्यवाही की गई। जिस उपरांत पार्को का मौहाल मे काफी हद तक सुधार हुआ है। इस मुहिम मे सडको पर हुडदंगबाजी करने वालो के खिलाफ कार्यवाही की गई। नाईट डोमिनेशन चलाने से जिला रोहतक मे अपराध जैसे चोरी, हुडदंगबाजी, सावर्जनिक शराब का सेवन करने वालो आदि शिकायतो मे कमी आई है। पार्क का मौहोल मे काफी सुधार हुआ है जिसमे बच्चे, महिला आदि आराम से घूम सकती है। रोहतक पुलिस द्वारा नाईट डोमिनेशन की मुहिम आगे भी चलाई जायेगी। आमजन से अपील सावर्जनिक स्थानो पर शराब का सेवन, हुंडदंगबाजी ना करे, शराब पीकर वाहन ना चलाये अन्यथा उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!