10वीं छात्रा को नशीला पदार्थ देकर गैंगरेप, जहर देकर मारा…
पिता बोले- गिरफ्तारी तक शव नहीं लेंगे

चरखी दादरी में 16 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। परिजनों ने सामूहिक दुष्कर्म और जहरीला पदार्थ देने का आरोप लगाया है। गुरुवार (27 फरवरी) को रोहतक पीजीआई में पंचायत बुलाने का ऐलान किया गया है। पंचायत की घोषणा के बाद पुलिस भी अलर्ट मोड में आ गई है।

छात्रा के पिता का कहना है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, वे बेटी का शव नहीं लेंगे और अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि आगे का निर्णय पीजीआई में होने वाली पंचायत में लिया जाएगा।

24 फरवरी को घर से निकली थी छात्रा

जानकारी के अनुसार 24 फरवरी को छात्रा हरियाणा बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षा के लिए रोल नंबर लेने स्कूल गई थी। आरोप है कि स्कूल से उसकी एक सहेली उसे बहला-फुसलाकर दादरी ले गई, जहां कथित तौर पर एक गाड़ी में चार युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजनों का यह भी आरोप है कि छात्रा को कोई जहरीला पदार्थ खिलाया गया।

बेहोशी की हालत में मिली

चरखी दादरी बस स्टैंड पुलिस चौकी प्रभारी कुलदीप के अनुसार, दोपहर करीब एक बजे रोज गार्डन क्षेत्र में छात्रा बेहोशी की हालत में मिली थी। उसकी हालत गंभीर थी। उसे पहले सिविल अस्पताल दादरी में भर्ती कराया गया और बाद में रोहतक पीजीआई रेफर किया गया।

इलाज के दौरान हुई मौत

रोहतक पीजीआई में डॉक्टरों ने छात्रा का उपचार शुरू किया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के पिता के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इधर, रात में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र की तलाशी ली। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है। पंचायत के मद्देनजर रोहतक और दादरी दोनों जगह सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!