हरियाणा में आज से एक बार फिर मानसून सक्रिय होने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) चंडीगढ़ केंद्र के अनुसार, 28 और 29 जुलाई को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होगी। इन दो दिनों के दौरान कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं 30 और 31 जुलाई को भी प्रदेश के अनेक क्षेत्रों में अच्छी बारिश का दौर जारी रह सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज सोमवार को प्रदेश के उत्तरी जिलों पंचकूला, यमुनानगर व अंबाला में कहीं-कहीं अच्छी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में भी हल्की या मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

2 से 3 दिनों तक प्रदेश में बारिश नहीं होने के कारण तथा कई जिलों में धूप खिलने की वजह से लोगों का उमस से हाल बेहाल हो गया था। इससे लोगों को एक बार फिर से तेज गर्मी का अहसास हो रहा था और पसीनों से हाल बेहाल था, मगर आज शाम से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है

आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, 28 और 29 जुलाई को हरियाणा के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश भी दर्ज की जा सकती है। 30 और 31 जुलाई को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

27 जुलाई को महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!