रोहतक पुलिस की टीम ने कलानौर निवासी जयभगवान पर हुये जानलेवा हमले की वारदात को हल करते हुये वारदात में शामिल रहे दो आरोपियो को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपियो को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
          पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि कलानौर निवासी जयभगवान की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरू की गई। प्रारंभिक जाँच में सामने आया कि दिनांक 17.07.2026 को जयभगवान घर के सामने अपनी गली मे सो रहा था। जयभगवान को शोर सुनाई दिया तो उठकर देखा शराब के नशे मे नीरज, मोनू व जोनी आपस मे लडाई झगडा कर रहे थे। जयभगवान ने लडाई-झगडे से मना किया तो तीनो युवको में जयभगवान के साथ मारपीट शुरु कर दी। नीरज ने जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मे लिये लकडी पर लगे फरसे से जयभगवान पर वार कर दिया। जयभगवान ने अपना बचाव किया। तीनो युवक मौके से फरार हो गये।

           मामले की जांच स.उप.नि. जोगेंद्र द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 22.07.2026 को आरोपी नीरज पुत्र रामहेर व वेदप्रकाश पुत्र रामहेर निवासीगण सुवाना जिला झज्जर हाल किरायेदार कलानौर को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपीः-
1.नीरज पुत्र रामहेर निवासी सुवाना जिला झज्जर हाल किरायेदार कलानौर
2.वेदप्रकाश पुत्र रामहेर निवासी सुवाना जिला झज्जर हाल किरायेदार कलानौर

रजिस्ट्रड केसः-
अभियोग संख्या 214 दिनांक 21.07.2026 धारा 109(1), 115(2), 118(1), 3(5), 351(2) बीएनएस थाना कलानौर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!