हरियाणा में मानसून पूरी तरह से मेहरबान हो चुका है। मंगलवार सुबह से फतेहाबाद, सोनीपत, यमुनानगर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ और गुरुग्राम में तेज बारिश हो रही है। इस तेज बारिश का असर जनजीवन पर भी पड़ रहा है।
गुरुग्राम में सेक्टर 10 से लेकर हीरो होंडा चौक तक करीबी तीन किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है। इसके अलावा दिल्ली से गुड़गांव की तरफ आने वाले वाहन भी 5 से 6 किलोमीटर लंबे जाम में फंसे हुए हैं। NH-48 का जाम एयरपोर्ट टनल के अंदर तक लगा हुआ है।
वहीं, फरीदाबाद में भारी बारिश तो देखते हुए ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास और NHPC अंदर पास बंद कर दिए गए है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग की से मंगलवार सुबह 7.25 बजे जारी अलर्ट के अनुसार, अगले तीन घंटों में यमुनानगर, पानीपत, सिरसा, अंबाला, पंचकुला, कुरुक्षेत्र, करनाल, सोनीपत, कैथल, जींद, फतेहाबाद, हिसार, हांसी, भिवानी में तेज बारिश का अनुमान जताया है।
प्रदेश में इस सक्रिय मानसून की स्थिति 23 जुलाई तक लगातार बनी रहेगी, जो 22 जुलाई के बीच बारिश पीक पर होगी। 23 जुलाई को भी अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी, जबकि 24 से 26 जुलाई के बीच बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी और यह कुछ ही इलाकों में सिमट जाएगी।

