कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने एक बार फिर जंतर-मंतर पर अपना विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। वहीं, एनडीए संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पेपर लीक जैसे गंभीर मामलों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मामले में दोषी पाए जाने वाले सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और उन्हें कड़ी सजा मिलेगी।

संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि एनडीए संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भरोसा दिलाया कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से किसानों के हितों को कोई नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।
वहीं, CJP नेता अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया कि सोमवार को संसद मार्च के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के साथ बर्बर व्यवहार किया। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद सोनम वांगचुक ने अपना अनशन जारी रखने का फैसला किया है।
दीपके ने कहा, “आज हम संसद मार्च नहीं निकाल रहे हैं, क्योंकि कल छात्रों पर लाठीचार्ज हुआ और उनका खून बहा। सरकार और पुलिस को छात्रों की परवाह नहीं है, लेकिन हमें उनकी चिंता है।”

अभिजीत दीपके ने मंगलवार को कहा कि कल सोनम वांगचुक अपना अनशन खत्म करने वाले थे। हमने उन्हें बड़ी मुश्किल से इसके लिए राजी किया था। कल उनके अनशन का 23वां दिन था। हमने उनसे कहा था कि सर, कृपया अनशन खत्म कर दीजिए। हम आपकी जान को अब और खतरे में नहीं डाल सकते। इस देश के लिए आपका जीवन बहुत कीमती है। वह किसी तरह मान गए थे।

  • उन्होंने बताया कि सोमवार को हुई बर्बरता और पुलिस की कार्रवाई देखने के बाद सोनम सर ने अपना अनशन जारी रखने का फैसला किया है।
  • हम फिलहाल संसद मार्च इसलिए नहीं निकाल रहे हैं, क्योंकि इस सरकार और पुलिस ने छात्रों का खून बहाया है। इन्हें छात्रों की कोई परवाह नहीं है, लेकिन हमें है। इसलिए सोनम सर अपना अनशन जारी रखेंगे और आंदोलन भी जारी रहेगा।

NDA संसदीय दल की बैठक में मंगलवार को संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, ‘बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि पेपर लीक मामले में दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील से किसानों को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा।’

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!