रोहतक पुलिस ने सुंडाना निवासी प्रदीप व उसके परिवार पर हुये जानलेवा हमले की वारदात मे फरार चल रहे नौवें आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सुंडाना निवासी प्रदीप की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आय़ा कि प्रदीप के पिता गांव सुंडाना के भांजे है व सुंडाना मे ही रहते है। प्रदीप के पिता के नाना की जमीन करीब 06 किले प्रदीप के हिस्से मे आती है। जमीन को लेकर दिलावर व उसके परिवार के साथ कई सालो से झगडा चला आ रहा है। दिनांक 02.03.2026 को प्रदीप, प्रदीप की पत्नी, प्रदीप का भाई व प्रदीप की मॉ मोटरसाइकिल से खेत मे जा रहे थे। सुबह करीब 09 बजे गांव के रविन्द्र के मकान के आगे पहुंचे तो दिलावर, श्रीभगवान, सज्जन, तजेबीर, दीपक व अन्य हाथो मे तेज हथियार व लाठी डंडे लेकर आये और चारो को घेरकर मारपीट शुरु कर दी।
मामले की जांच सह.उप.नि. अमित द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 15.07.2026 को आरोपी नसीब पुत्र सुमेर निवासी सुन्डाना रोहतक को गिरफ्तार किया गया है। वारदात से शामिल रहे आठ आरोपियो को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है।
गिरफ्तार आरोपीः-
- नसीब पुत्र सुमेर निवासी गांव सुन्डाना।
रजिस्ट्रड केसः-
अभियोग संख्या 69 दिनांक 02.03.2026 धारा 109(1), 115, 126(2), 190, 191(3), 351(3) बीएनएस थाना कलानौर ।
