हरियाणा में Stilt+4 भवन निर्माण से जुड़े लोगों को बड़ी राहत मिली है। Town and Country Planning Department (DTCP) ने Online Building Plan Approval System (OBPAS) में तकनीकी खराबी के कारण भवन नक्शों और Stilt+4 NOC से जुड़े आवेदनों की ऑफलाइन प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग ने राज्य के सभी Senior Town Planners और District Town Planners को निर्देश दिए हैं कि 17 जुलाई तक या पोर्टल पूरी तरह चालू होने तक आवेदन मैनुअल तरीके से स्वीकार कर उनका निस्तारण किया जाए।

पोर्टल की तकनीकी खराबी बनी वजह

विभाग के मुताबिक पिछले कुछ समय से OBPAS पोर्टल और उससे जुड़ा NOC मॉड्यूल तकनीकी दिक्कतों के कारण सही तरीके से काम नहीं कर रहा था। इससे Stilt+4 भवनों के नक्शे अपलोड करने और पड़ोसी भूखंड मालिकों की सहमति लेने की ऑनलाइन प्रक्रिया प्रभावित हो रही थी। इसके कारण बड़ी संख्या में आवेदकों, बिल्डरों और आर्किटेक्ट्स को आवेदन जमा कराने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

ऑफलाइन भी होगा पूरा रिकॉर्ड

DTCP ने स्पष्ट किया है कि ऑफलाइन जारी होने वाली सभी स्वीकृतियां, NOC, निरीक्षण रिपोर्ट और अन्य दस्तावेजों का भौतिक और डिजिटल रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जाएगा। जैसे ही OBPAS पोर्टल दोबारा शुरू होगा, ऑफलाइन अवधि में जारी सभी दस्तावेज ऑनलाइन सिस्टम पर अपलोड कर दिए जाएंगे, ताकि केंद्रीय डेटाबेस पूरी तरह अपडेट रहे।

नियमों का पालन रहेगा अनिवार्य

विभाग ने फील्ड अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ऑफलाइन प्रक्रिया के दौरान भी Building Bylaws और सभी निर्धारित नियमों का सख्ती से पालन किया जाए। साथ ही हर आवेदन और जारी दस्तावेज का व्यवस्थित रिकॉर्ड रखने के भी निर्देश दिए गए हैं।

आवेदकों और आर्किटेक्ट्स ने जताई राहत

करीब दो महीनों से OBPAS पोर्टल पर Stilt+4 भवन निर्माण से जुड़े आवेदन लंबित थे। नई व्यवस्था लागू होने के बाद आर्किटेक्ट्स और संपत्ति मालिकों ने विभाग के फैसले का स्वागत किया है। उनका कहना है कि इससे रुके हुए मामलों का तेजी से निपटारा होगा और भवन निर्माण कार्यों में हो रही अनावश्यक देरी खत्म होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!