हरियाणा के जींद में 17 जुलाई को प्रस्तावित प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी सिलसिले में भाजपा के पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने स्थानीय सिंचाई विश्राम गृह में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की।
बैठक में नगर निगम के मेयर श्री राम अवतार वाल्मीकि, पार्षद सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के दौरान प्रत्येक विधानसभा से कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने, परिवहन व्यवस्था, जनसंपर्क अभियान तथा अन्य संगठनात्मक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए मनीष कुमार ग्रोवर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 जुलाई का हरियाणा दौरा प्रदेश के विकास के लिए ऐतिहासिक साबित होगा। प्रधानमंत्री की रैली पूरी तरह इको फ्रेंडली होगी इसमें पेट्रोल डीजल के वाहनों की बजाय सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों से कार्यकर्ता और आम लोग रैली में जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके साथ ही वे प्रदेश के विकास से जुड़ी करोड़ों रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन भी करेंगे, जिससे हरियाणा के बुनियादी ढांचे, परिवहन और विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की रैली को पूरी तरह इको-फ्रेंडली बनाने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत रैली में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों से पेट्रोल और डीजल वाहनों की बजाय इलेक्ट्रिक और सीएनजी वाहनों का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की जा रही है। ग्रोवर ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता रैली को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत से जुटा हुआ है। मेयर राम अवतार वाल्मीकि ने कहा कि 17 जुलाई को रोहतक में भी प्रधानमंत्री जी का लाइव कार्यक्रम रहेगा। इस कार्यक्रम में भी कार्यकर्ता बढ़ चढ़कर भाग ले। उन्होंने विश्वास जताया कि जींद में होने वाली प्रधानमंत्री की रैली ऐतिहासिक होगी और इसमें प्रदेशभर से बड़ी संख्या में लोग भाग लेंगे।
बैठक में मौजूद पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में तैयारियों को अंतिम रूप देने तथा रैली को सफल बनाने का संकल्प लिया। बैठक में मार्केट कमेटी के अध्यक्ष अशोक चौधरी, मंडल अध्यक्ष अमित मग्गू, मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा, मंडल अध्यक्ष रॉकी सहगल, पार्षद कपिल नागपाल, पार्षद सुरेश किराड़, पार्षद डिंपल जैन, अशोक खुराना, पार्षद प्रवीण कौशिक, दीपू नागपाल, कुलबीर नरवाल, अनिल स्वामी, विकास बंसल, रवि नागपाल संहित अनेक कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!