रोहतक: गांव बोहर में किराए पर रहने वाले परिवार के दो नाबालिग बच्चे शनिवार दोपहर जेएलएन नहर में डूब गए। सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। करीब 20 घंटे की तलाश के बाद एक बच्चे का शव नहर से बरामद कर लिया गया, जबकि दूसरे बच्चे की तलाश जारी है। SDRF की टीम सर्च ऑपरेशन करते हुए भाखरा हेड तक पहुंच चुकी है।

नहर में डूबे बच्चों की पहचान 9 वर्षीय प्रदीप और 12 वर्षीय कुलदीप, पुत्र दलीप सिंह, के रूप में हुई है। मूल रूप से बिहार निवासी यह परिवार फिलहाल रोहतक के गांव बोहर में किराए के मकान में रह रहा है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर दोनों भाई जेएलएन नहर पर नहाने गए थे। नहाते समय प्रदीप का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। छोटे भाई को बचाने के प्रयास में बड़ा भाई कुलदीप भी नहर में कूद गया, लेकिन तेज बहाव के चलते दोनों पानी में बह गए।
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण, पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची तथा दोनों बच्चों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

भाखरा हेड तक पहुंचा सर्च ऑपरेशन
दोनों बच्चों की तलाश में जुटी SDRF टीम ने लगातार अभियान चलाते हुए करीब 20 घंटे बाद एक बच्चे का शव बरामद कर लिया। हालांकि दूसरे बच्चे का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। टीम नहर के बहाव के साथ सर्च ऑपरेशन करते हुए भाखरा हेड तक पहुंच चुकी है और तलाश लगातार जारी है।
नहर में उतरकर की जा रही तलाश
SDRF के एएसआई राजेश ने बताया कि टीम नहर में उतरकर और गोताखोरों की मदद से लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। बोहर से लेकर भाखरा हेड तक पूरे क्षेत्र में तलाश की जा चुकी है, लेकिन दूसरे बच्चे का अभी तक पता नहीं चल पाया है। टीम लगातार अभियान चलाकर हर संभावित स्थान पर खोजबीन कर रही है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!