रोहतक। शहर के मानसरोवर पार्क के बाहर शुक्रवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पार्क में घूमने आए लोगों ने सड़क किनारे युवक को अचेत अवस्था में पड़ा देखा, जिसके बाद तुरंत सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में मृतक की उम्र करीब 25 वर्ष आंकी गई है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी।पुलिस जांच के दौरान मृतक की जेब से सल्फास की एक गोली बरामद हुई। आशंका जताई जा रही है कि युवक ने सल्फास का सेवन कर आत्महत्या की है। पुलिस के अनुसार अन्य गोलियां उसने पहले ही खा ली थीं। आत्महत्या के पीछे के कारणों का खुलासा मृतक की पहचान और जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।पुलिस ने आसपास के लोगों और राहगीरों से युवक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रोहतक पीजीआई के शवगृह (डेड हाउस) में रखवा दिया गया है।सिविल लाइन थाना पुलिस का कहना है कि युवक की पहचान के प्रयास जारी हैं। पहचान होने के बाद परिजनों को सूचना देकर नियमानुसार पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई कराई जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!