हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर काला जठेड़ी और उसकी पत्नी अनुराधा का पहला फैमिली फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। तस्वीर में काला जठेड़ी और अनुराधा अपनी नवजात जुड़वा बेटियों को गोद में लिए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि हाल ही में अनुराधा ने जुड़वा बेटियों को जन्म दिया है।
वायरल फोटो में दोनों अपनी बेटियों के साथ बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं। शादी के बाद यह पहली बार है जब काला जठेड़ी की पूरे परिवार के साथ तस्वीर सामने आई है। फोटो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
काला जठेड़ी लंबे समय से कई आपराधिक मामलों में चर्चा में रहा है, जबकि उसकी पत्नी अनुराधा भी लेडी डॉन के नाम से जानी जाती है। फिलहाल जुड़वा बेटियों के जन्म और वायरल फैमिली फोटो को लेकर यह मामला सुर्खियों में बना हुआ है।

एक निजी अस्पताल में जुड़वा बेटियों को जन्म दिया। प्रसव के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ने पर सीजेरियन डिलीवरी करानी पड़ी थी। पति काला जठेड़ी ने दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में एप्लीकेशन देकर पत्नी और बेटियों को देखने की मांग की थी।

कोर्ट ने इसे मानवीय आधार बताते हुए काला जठेड़ी को 4 घंटे की कस्टडी पैरोल दी थी। मुलाकात की अनुमति देने से पहले रोहिणी कोर्ट ने अस्पताल और मेडिकल रिकॉर्ड की जांच भी कराई।

काला जठेड़ी के पिता राजेंद्र सिंह ने बताया कि परिवार में दो बेटियों के जन्म से बेहद खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि घर में दो कन्याओं के आने से परिवार की खुशियां दोगुनी हो गई हैं। उनके मुताबिक, काला जठेड़ी और अनुराधा चौधरी भी जुड़वा बेटियों के जन्म से काफी खुश हैं।

राजेंद्र सिंह ने कहा कि अब वह अपनी दोनों पोतियों के साथ अच्छा समय बिताएंगे और उनके परिवार के लिए यह बेहद खुशी का पल है। उन्होंने बताया कि अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार अनुराधा चौधरी और दोनों नवजात बेटियां पूरी तरह स्वस्थ हैं तथा परिवार के सभी सदस्य उनके जल्द घर आने का इंतजार कर रहे हैं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!