हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली ‘सीईटी ग्रुप-डी’ परीक्षा को लेकर उम्मीदवारों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। आयोग द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, इस भर्ती प्रक्रिया के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले अभ्यर्थियों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। इसके साथ ही आयोग ने उम्मीदवारों के लिए कुछ जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं।

हरियाणा ग्रुप डी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 जून को शुरू हुई थी। अभी तक 2.38 लाख से अधिक पंजीकरण किए जा चुके हैं। कुल 1.04 लाख आवेदन फाइनल सबमिट किए गए हैं।

नोटिफिकेशन जारी18 जून 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू19 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि3 जुलाई 2026 (रात्रि 11:59 बजे तक)
शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि6 जुलाई 2026
आवेदन सुधार7 जुलाई से 9 जुलाई 2026
  • भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (मैट्रिक) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  • इसके साथ ही उम्मीदवार ने मैट्रिक स्तर पर हिंदी या संस्कृत विषय का अध्ययन किया होना चाहिए।
  • हालांकि आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह शर्त कुछ पदों जैसे स्वीपर (Sweeper) और चौकीदार (Chowkidar) पर लागू नहीं होगी।
विवरणआयु
न्यूनतम आयु18 वर्ष
अधिकतम आयु42

आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को हरियाणा सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

  • संभव हो तो अभ्यर्थी अपने आवेदन फॉर्म को स्वयं भरें। फॉर्म को अंतिम रूप से जमा करने से पहले उसमें दी गई सभी जानकारियों की अच्छे से जांच कर लें, ताकि बाद में किसी भी त्रुटि से बचा जा सके।
  • अफवाहों से रहें सावधान: सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों पर फैलने वाली किसी भी तरह की भ्रामक खबरों और अफवाहों पर ध्यान न दें। केवल आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर दी गई सूचनाओं पर ही विश्वास करें।

अधिक जानकारी और आवेदन के लिए उम्मीदवार हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जा सकते हैं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!