1 जुलाई 2026 से आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े कई अहम बदलाव लागू हो गए हैं. इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती, पासपोर्ट फीस में बढ़ोतरी, डीजल खरीद पर लगी सीमा हटना, आधार अपडेट मुफ्त होना, ट्रेन में बिना टिकट यात्रा पर ज्यादा जुर्माना और नई कारों की कीमत बढ़ना शामिल है. इन फैसलों का सीधा असर आम लोगों, कारोबारियों और यात्रियों की जेब पर पड़ेगा
तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में औसतन ₹180 तक की कटौती की है.
| शहर | नई कीमत | पुरानी कीमत | कमी |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹2,930.00 | ₹3,113.50 | ₹183.50 |
| मुंबई | ₹2,885.50 | ₹3,067.50 | ₹182.00 |
| कोलकाता | ₹3,081.50 | ₹3,255.50 | ₹174.00 |
| चेन्नई | ₹3,106.00 | ₹3,283.00 | ₹177.00 |
घरेलू 14.2 किलो LPG सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
होटल और रेस्टोरेंट का खर्च घट सकता है.
कैटरिंग सेवाएं सस्ती हो सकती हैं.
बाहर खाने-पीने की कीमतों में राहत मिलने की संभावना है.
नायरा एनर्जी ने पेट्रोल ₹5 प्रति लीटर और डीजल ₹3 प्रति लीटर सस्ता कर दिया है.
- ट्रांसपोर्ट लागत कम हो सकती है.
- फल, सब्जी और रोजमर्रा के सामान की कीमतों पर राहत मिल सकती है.
- निजी वाहन चलाने वालों को भी फायदा होगा.
सरकार ने पेट्रोल पंपों पर एक वाहन को प्रतिदिन केवल 200 लीटर डीजल देने की सीमा समाप्त कर दी है. साथ ही फैक्ट्रियों, ट्रांसपोर्ट कंपनियों अन्य कॉमर्शियल खरीदारों पर लगी रोक भी हटा दी गई है.
- बड़े कंज्यूमर अब सामान्य तरीके से ईंधन खरीद सकेंगे.
- ट्रांसपोर्ट सेक्टर को राहत मिलेगी.
- सप्लाई चेन पहले की तरह सामान्य होगी.
14 साल बाद केंद्र सरकार ने पासपोर्ट फीस में बढ़ोतरी की है.
| पासपोर्ट | पुरानी फीस | नई फीस |
| 36 पेज (सामान्य) | ₹1,500 | ₹2,500 |
| 36 पेज (तत्काल) | ₹3,500 | ₹5,000 |
| 60 पेज (सामान्य) | ₹2,000 | ₹3,500 |
| 60 पेज (तत्काल) | ₹4,000 | ₹6,000 |
रेलवे ने बिना टिकट सफर करने वालों पर सख्ती बढ़ाते हुए जुर्माने की राशि को ₹250 से बढ़ाकर ₹500 कर दिया है. अब पकड़े जाने पर यात्री को टिकट के किराए के साथ-साथ कम से कम ₹500 का भारी जुर्माना चुकाना होगा. यही नहीं, मामला बढ़ने पर कोर्ट द्वारा 6 महीने तक की जेल या ₹1,000 का जुर्माना भी हो सकता है.
बिना टिकट सफर करने वाले यात्रियों की जेब पर अब दोगुनी मार पड़ेगी. उदाहरण के लिए, यदि चेकिंग पॉइंट तक का वास्तविक किराया ₹250 है.
पहले (पुराने नियम से): किराया ₹150 + जुर्माना ₹250 = कुल ₹400 देने होते थे.
अब (नए नियम से): किराया ₹150 + जुर्माना ₹500 = कुल ₹650 देने होंगे.
UIDAI ने आधार कार्ड में ईमेल अपडेट कराने पर लगने वाला ₹75 शुल्क हटा दिया है. यह सुविधा 31 दिसंबर 2026 तक मुफ्त रहेगी.
सरकार ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमत में ₹5 प्रति लीटर की कटौती की है. नई कीमत लगभग ₹110 प्रति लीटर हो गई है.
कई वाहन कंपनियों ने 1 जुलाई से कीमतें बढ़ा दी हैं.
- Kia ने कीमतों में 2% तक बढ़ोतरी की.
- Tata Motors ने 1.5% तक कीमत बढ़ाने का फैसला किया.
