Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

1 जुलाई से लागू हुए 8 बड़े बदलाव, LPG सस्ता, पासपोर्ट महंगा, डीजल लिमिट खत्म, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

1 जुलाई 2026 से आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े कई अहम बदलाव लागू हो गए हैं. इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती, पासपोर्ट फीस में बढ़ोतरी, डीजल खरीद पर लगी सीमा हटना, आधार अपडेट मुफ्त होना, ट्रेन में बिना टिकट यात्रा पर ज्यादा जुर्माना और नई कारों की कीमत बढ़ना शामिल है. इन फैसलों का सीधा असर आम लोगों, कारोबारियों और यात्रियों की जेब पर पड़ेगा

तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में औसतन ₹180 तक की कटौती की है.

शहरनई कीमतपुरानी कीमतकमी
दिल्ली₹2,930.00₹3,113.50₹183.50
मुंबई₹2,885.50₹3,067.50₹182.00
कोलकाता₹3,081.50₹3,255.50₹174.00
चेन्नई₹3,106.00₹3,283.00₹177.00

घरेलू 14.2 किलो LPG सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

होटल और रेस्टोरेंट का खर्च घट सकता है.
कैटरिंग सेवाएं सस्ती हो सकती हैं.
बाहर खाने-पीने की कीमतों में राहत मिलने की संभावना है.

नायरा एनर्जी ने पेट्रोल ₹5 प्रति लीटर और डीजल ₹3 प्रति लीटर सस्ता कर दिया है.

सरकार ने पेट्रोल पंपों पर एक वाहन को प्रतिदिन केवल 200 लीटर डीजल देने की सीमा समाप्त कर दी है. साथ ही फैक्ट्रियों, ट्रांसपोर्ट कंपनियों अन्य कॉमर्शियल खरीदारों पर लगी रोक भी हटा दी गई है.

14 साल बाद केंद्र सरकार ने पासपोर्ट फीस में बढ़ोतरी की है.

पासपोर्टपुरानी फीसनई फीस
36 पेज (सामान्य)₹1,500₹2,500
36 पेज (तत्काल)₹3,500₹5,000
60 पेज (सामान्य)₹2,000₹3,500
60 पेज (तत्काल)₹4,000₹6,000

रेलवे ने बिना टिकट सफर करने वालों पर सख्ती बढ़ाते हुए जुर्माने की राशि को ₹250 से बढ़ाकर ₹500 कर दिया है. अब पकड़े जाने पर यात्री को टिकट के किराए के साथ-साथ कम से कम ₹500 का भारी जुर्माना चुकाना होगा. यही नहीं, मामला बढ़ने पर कोर्ट द्वारा 6 महीने तक की जेल या ₹1,000 का जुर्माना भी हो सकता है.

बिना टिकट सफर करने वाले यात्रियों की जेब पर अब दोगुनी मार पड़ेगी. उदाहरण के लिए, यदि चेकिंग पॉइंट तक का वास्तविक किराया ₹250 है.

पहले (पुराने नियम से): किराया ₹150 + जुर्माना ₹250 = कुल ₹400 देने होते थे.
अब (नए नियम से): किराया ₹150 + जुर्माना ₹500 = कुल ₹650 देने होंगे.

UIDAI ने आधार कार्ड में ईमेल अपडेट कराने पर लगने वाला ₹75 शुल्क हटा दिया है. यह सुविधा 31 दिसंबर 2026 तक मुफ्त रहेगी.

सरकार ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमत में ₹5 प्रति लीटर की कटौती की है. नई कीमत लगभग ₹110 प्रति लीटर हो गई है.

कई वाहन कंपनियों ने 1 जुलाई से कीमतें बढ़ा दी हैं.

Exit mobile version