करनाल में पोते पर दादा की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने बेहद नजदीक से दादा की छाती पर फायर किया, जिससे वह जमीन पर गिर गए और कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई।

वारदात के बाद आरोपी गली में हथियार लहराते हुए बाइक से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सील कर जांच शुरू की। मृतक की पहचान बड़ा गांव निवासी 70 वर्षीय दर्शन सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस की जांच में सामने आया है कि 12 एकड़ जमीन के बंटवारे को लेकर पोते और दादा के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोप है कि वारदात से पहले आरोपी ने हथियार घटनास्थल के पास छिपाया और बाद में दादा को वहां बुलाकर गोली मार दी।

मृतक की बेटी ने बताया कि आरोपी की मां ईसाई धर्म अपना चुकी है और वह अपने बेटे के साथ अलग रहती है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

इंद्री डीएसपी सतीश गौतम ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपी ने दादा को गोली मारने से पहले घटनास्थल पर हथियार छिपाया था। इसके बाद यहां दादा को लाकर गोली मार दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!