हरियाणा के लोगों को मोबाइल पर आ रहे इस तरह के मैसेज ने अचानक चिंताएं बढ़ा दी हैं। खासकर, उनकी जो बुढ़ापा पेंशन समेत अन्य किसी सरकारी योजना का लाभ ले रहे हैं। ये मैसेज हरियाणा सरकार के परिवार पहचान प्राधिकरण की ओर से भेजे जा रहे हैं।

प्राधिकरण के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला ने बताया कि मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक में कहा गया था कि उम्र के वेरिफिकेशन जैसे पेंडिंग मामलों का निपटारा तीन महीने के भीतर किया जाए।

बुजुर्गों की चिंता इसलिए भी बढ़ गई है, क्योंकि इसी साल फरवरी में भी इनकम वेरिफिकेशन के चलते करीब 70 हजार बुढ़ापा पेंशन रोक दी गई थी। तब विपक्ष ने इसे मुद्दा बना लिया था। CM नायब सैनी को विधानसभा में स्पष्ट करना पड़ा था कि किसी की पेंशन रुकेगी नहीं, वेरिफिकेशन चलती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!