हरियाणा के रेवाड़ी से एक भयानक हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां सर्विस रोड पर खड़े डंपर से बाइक टकराने से एक 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। 

मिली जानकारी के अनुसार, घटना राष्ट्रीय राजमार्ग -11 पर गोठड़ा गांव की है। मृतक की पहचान पाली गांव निवासी वेदपाल के रुप में हुई जो कि फास्ट फूड की दुकान चलाता था। मृतक शख्स विवाह समारोह में शामिल होकर देर रात घर लौट रहा था। इस दौरान अंधेरा होने के कारण गोठड़ा गांव के पास सर्विस रोड पर खड़े डंपर को वह देख नहीं पाया और उसकी बाइक सीधे डंपर से जा भिड़ी। बताया जा रहा है कि वेदपाल के परिवार मे पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटा है।हादसे के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

इधर सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!