करनाल के नीलोखेड़ी क्षेत्र में देर शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब पुरानी रंजिश के चलते एक परिवार पर कथित तौर पर फायरिंग कर दी गई. छर्रे वाली पिस्टल से किए गए हमले में मां, बेटा और भतीजा घायल हो गए, जबकि एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

दरअसल, ये घटना नीलोखेड़ी के पोल्ट्री एरिया की है, जहां कुछ युवक हथियारों से लैस होकर एक परिवार के घर के बाहर पहुंचे. आरोप है कि हमलावरों ने आते ही दो से तीन राउंड फायरिंग कर दी. इस हमले में सीमा, उनका बेटा आकाश और भतीजा सचिन घायल हो गए. फायरिंग के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घायल परिजनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. फिलहाल घायलों को इलाज जारी है.

परिजनों के अनुसार दोनों पक्षों के बीच करीब डेढ़ साल से विवाद चल रहा था. बताया जा रहा है कि यह विवाद एक लड़की से जुड़े मामले को लेकर शुरू हुआ था, जिसके चलते पहले भी कई बार तनाव और कहासुनी हो चुकी थी. परिवार का कहना है कि अगर कोई विवाद था तो उसे बातचीत से सुलझाया जा सकता था, लेकिन इस तरह हिंसक हमला करना पूरी तरह गलत है.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपी युवक पहले भी कई बार मोहल्ले में आता-जाता था, जिसको लेकर परिवार ने आपत्ति जताई थी. घटना वाले दिन भी इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई. विवाद बढ़ते-बढ़ते हाथापाई तक पहुंच गया. बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष पुलिस चौकी भी गए थे, लेकिन लौटने के बाद विवाद फिर भड़क गया और देखते ही देखते फायरिंग की घटना हो गई.

परिवार ने आरोप लगाया है कि हमलावर सिर्फ पिस्टल ही नहीं बल्कि गंडासी और चाकू जैसे हथियार भी लेकर आए थे. उनका कहना है कि हमलावरों ने अचानक हमला कर सीधे परिवार के सदस्यों को निशाना बनाया. घटना ने इलाके के लोगों को भी झकझोर कर रख दिया है.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपी युवक पहले भी कई बार मोहल्ले में आता-जाता था, जिसको लेकर परिवार ने आपत्ति जताई थी. घटना वाले दिन भी इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई. विवाद बढ़ते-बढ़ते हाथापाई तक पहुंच गया. बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष पुलिस चौकी भी गए थे, लेकिन लौटने के बाद विवाद फिर भड़क गया और देखते ही देखते फायरिंग की घटना हो गई.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि, “प्राथमिक जांच में गोली लगने की बात सामने आई है, लेकिन चोट गोली से लगी है या किसी अन्य हथियार से, इसकी पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो पाएगी. शिकायत मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!