रोहतक में हेल्थ व फ्रंट लाइन वर्कर्स और बुजुर्गों को कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज देने का क्रम शुरू हो गया है। पहले दिन जिले में 34 केंद्रों पर बूस्टर डोज दी जा रही है। सुबह से ही इन केंद्रों पर कर्मी बूस्टर डोज लगवाने पहुंच रहे हैं। जिले में 12 हजार हेल्थ वर्कर्स, 6.5 हजार फ्रंट लाइन वर्कर्स सहित गंभीर लक्षणों वाले सीनियर सिटीजन को यह डोज लगाई जानी है।

जिन्हें दूसरी डोज लगे 9 महीने हो गए हों या फिर 39 हफ्ते पूरे हो गए हों, वही इस डोज के पात्र होंगें। आईडी, पहली दो डोज में पंजीकृत फोन ले जाकर कोविड-19 की बूस्टर डोज लगवा सकते हैं। इसके अलावा बूस्टर डोज के लिए नए रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं। लेकिन इसके लिए अपॉइंटमेंट जरूर लेना होगा। साथ ही बीमारी डॉक्टर से लिखवाकर लानी होगी। वहीं जिन्होंने बूस्टर डोज लगवानी है, वे सीधे टीकाकरण केंद्र पर जाकर भी अपॉइंटमेंट ले सकते हैं।

गंभीर बीमारियों में मधुमेह, हृदय रोग, लिवर, किडनी और कैंसर आती हैं। इनसे पीड़ित बुजुर्गों को ही बूस्टर डोज लगाई जाएगी। जिसने पहले जो वैक्सीन लगवाई है, उसे उसकी ही बूस्टर डोज लगेगी। कोविशील्ड लगवाने पर कोविशील्ड और को-वैक्सीन लगवाने वाले को को-वैक्सीन की बूस्टर डोज दी जाएगी।

जिले में सीनियर सिटीजन को उनकी बीमारियों के लक्षण देखकर ही बूस्टर डोज लगवाने का निर्णय लिया जाएगा। वैक्सीनेशन कार्यक्रम के इंचार्ज डॉ. प्रीतेव सिंह ने बताया कि पहले दिन ही बूस्टर डोज को लेकर केंद्रों पर कर्मियों में उत्साह देखने को मिल रहा है।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!