चरखी दादरी। स्थानीय भगवान परशुराम चौक के समीप तहसील रोड पर वीरवार रात करीब साढ़े 9 भीषण आग लगने से पांच दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान और फर्नीचर जलकर राख हो गया। तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैली जिससे आसपास के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा

चरखी दादरी। स्थानीय भगवान परशुराम चौक के समीप तहसील रोड पर वीरवार रात करीब साढ़े 9 भीषण आग लगने से पांच दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान और फर्नीचर जलकर राख हो गया। तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैली जिससे आसपास के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान उठान

व्यापारियों के अनुसार रात करीब साढ़े नौ बजे दुकानों के पीछे स्थित खाली मैदान में उगी झाड़ियों में आग लगी। तेज हवा के चलते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दुकानों को चपेट में ले लिया। आग से दो बैग की दुकानें, एक कंप्यूटर सेंटर, एक खराद की दुकान और एक बाइक मरम्मत की दुकान का सामान चल गया। वहीं आग फैलने की आशंका के चलते करीब 12 दुकानों के संचालकों ने लोगों की मदद से दुकानें खाली कर अपना सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।

आग की गंभीरता को देखते हुए दादरी के अलावा भिवानी, महेंद्रगढ़, रोहतक और झज्जर से भी दमकल वाहनों को बुलाया गया। रात साढ़े 11 बजे तक छह फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच चुकी थीं जिनमें दादरी की तीन, भिवानी की दो और कनीना से एक गाड़ी शामिल थी। दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार, डीएसपी धीरज कुमार और डीएसपी कप्तान सिंह सहित कई थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने यातायात व्यवस्था संभालने के साथ लोगों को घटनास्थल से दूर रखा। हालांकि समाचार लिखे जाने तक आग लगने के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!