हरियाणा के हांसी शहर में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब जिम संचालक कपिल रेढू की अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। वारदात सुबह करीब 5:30 बजे की है। घटना उस समय हुई, जब कपिल अपने जिम के लड़के-लड़कियों को वार्म-अप करवा रहे थे। पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, दो युवक स्प्लेंडर बाइक पर सवार होकर मौके पर पहुंचे। बाइक चला रहे युवक ने हेलमेट पहन रखा था, जबकि पीछे बैठे हमलावर ने सफेद टोपी और चेहरे पर कपड़ा बांधा हुआ था। बाइक से उतरते ही हमलावर ने कपिल रेढू पर बेहद नजदीक से फायरिंग शुरू कर दी। महज पांच सेकेंड में करीब 10 राउंड फायर किए गए। हमलावरों ने कपिल के सिर और पीठ को निशाना बनाया, जिससे वह मौके पर ही गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े।

फायरिंग के दौरान वहां वार्म-अप कर रही शिखा नाम की युवती भी गोली के छर्रे लगने से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद हमलावर बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर मौके पर मौजूद युवक इधर-उधर भाग गए। बाद में साथी युवकों ने कपिल को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक कपिल रेढू (25) मूल रूप से जींद जिले के डालमवाला गांव के रहने वाले थे और वर्तमान में हांसी के शांति निकेतन क्षेत्र में रह रहे थे। वह पिछले तीन वर्षों से हांसी में रेड जिम का संचालन कर रहे थे। बताया जा रहा है कि करीब एक वर्ष पहले उन्होंने जांगड़ा समाज की युवती से प्रेम विवाह किया था। हालांकि फिलहाल उनकी पत्नी अपने मायके में रह रही थी। कपिल अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे।

हत्या के करीब पांच घंटे बाद सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से एक पोस्ट वायरल हुई, जिसमें इस हत्याकांड की जिम्मेदारी हैरी बॉक्सर, आरडी धारीवाल, हरमन संधु और विक्रम क्रीडान द्वारा लेने का दावा किया गया। पोस्ट में आरोप लगाया गया कि कपिल रेढू शेखपुरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!