रोहतक के गांव कारोर के पास सुबह सड़क हादसे में झज्जर के गांव मांडोठी निवासी बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पाकर आईएमटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए डेड हाउस भेज दिया, साथ ही ट्रक ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया।

मृतक की पहचान गांव मांडोठी जिला झज्जर हाल दयानंद नगर बहादुरगढ़ निवासी नरेंद्र (60) पुत्र प्रताप के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार, नरेंद्र अपने दोस्त सुनील कुमार व राकेश कुमार के साथ जैसलमेर व बिकानेर राजस्थान घूमने के लिए गया था। राजस्थान से वापस लौटते समय तीनों दोस्त कल रात को दिल्ली रोड पर गांव कारोर के पास मानसा महल होटल में रूक गए।

नरेंद्र कुमार सुबह होटल में चाय पीने के बाद बाहर घूमने के लिए निकला था। इसी दौरान सुबह करीब सवा 6 बजे हिसार रोड की तरफ से एक ट्रक तेज गति से आया, जिसका टायर निकल कर नरेंद्र से जा टकराया। टायर के टकराने से नरेंद्र जमीन पर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके कान से खून निकलने लगा था।

साथ में गए सुनील ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से ट्रक को लेकर फरार हो गया। उसके पीछे साथी राकेश गाड़ी लेकर भी गया, लेकिन ट्रक ड्राइवर का पता नहीं लगा। हादसे की सूचना खरावड़ चौकी में दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर आई और नरेंद्र को लेकर पीजीआई गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।

आईएमटी थाना के जांच अधिकारी एएसआई नीकू ने बताया कि उन्हें सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए डेड हाउस भेज दिया। पुलिस ने मृतक के दोस्त की शिकायत पर केस दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!