हरियाणा में नौतपा में भी मौसम सुहावना बना हुआ है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में शनिवार के मुकाबले 0.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, लेकिन यह सामान्य से 7.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान सिरसा में 37 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, 3 जून तक तथा 5 और 6 जून को प्रदेश के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं 4 जून को कुछ स्थानों पर बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। बारिश और बादलों की वजह से लोगों को फिलहाल गर्मी से राहत मिलती रहेगी।

हालांकि, विभाग ने अगले सात दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने का अनुमान जताया है। ऐसे में जून के पहले सप्ताह के अंत तक गर्मी फिर से अपने तेवर दिखा सकती है

मौसम विभाग ने 1 जून के लिए सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और भिवानी जिलों में गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है। इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना जताई गई है।

इसके अलावा प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने के साथ आंधी और बिजली चमकने की संभावना है। 1 जून से 4 जून के बीच भी कई जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी कम रहा। बादलों और बीच-बीच में हो रही बूंदाबांदी के कारण लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली हुई है। मौसम विशेषज्ञों ने किसानों और आम लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों में जाने से बचने तथा बिजली चमकने के समय सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!