रोहतक पुलिस की टीम ने सुभाष नगर निवासी युवक पर सुए से हुये हमले की वारदात को हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि दिनांक 26.05.2026 को सुभाष नगर रोहतक निवासी अमित की शिकायत के आधार पर थाना सिविल लाईन मे अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आय़ा कि अमित ने कैन्फैंसरी की दुकान कर रखी है। दिनांक 26.05.2026 को दोपहर करीब 3:30 अमित अपने पिता के साथ दुकान पर मौजूद था। तभी दुकान पर अंकुश सिगरेट लेने आय़ा। अमित ने अंकुश को सिगरेट देने से मना कर दिया। अंकुश ने अमित की कमर पर सुए से वार किया और फरार हो गया।
मामले की जांच स.उप.नि कुलदीप द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 27.05.2026 को आरोपी अंकुश पुत्र ओम बागरी निवासी भेंबवा झज्जर हॉल सुभाष नगर रोहतक को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपीः-
1.अंकुश पुत्र ओम बागरी निवासी भेंबवा झज्जर हॉल सुभाष नगर रोहतक
रजिस्ट्रड केसः-
अभियोग संख्या 94 दिनांक 26.05.2026 धारा 115(2), 118(2), 351(3) बीएनएस थाना सिविल लाइन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!