गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। राजस्थान के रास्ते रेलवे की ओर से एक और स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। भावनगर टर्मिनस-शकूरबस्ती-भावनगर टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन 29 मई से शुरू होगा। यह ट्रेन गुजरात, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली के यात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी देगी। इस ट्रेन का राजस्थान के 8 रेलवे स्टेशनों पर ठहराव होगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 09257, भावनगर टर्मिनस-शकूरबस्ती साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 29 मई से 26 जून तक भावनगर टर्मिनस से हर शुक्रवार को 14.20 बजे रवाना होकर अगले दिन 10.55 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 09258, शकूरबस्ती-भावनगर टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 30 मई से 27 जून तक शकूरबस्ती से हर शनिवार को 13.15 बजे रवाना होकर अगले दिन 08.50 बजे भावनगर टर्मिनस पहुंचेगी।

भावनगर टर्मिनस-शकूरबस्ती-भावनगर टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का राजस्थान के 8 स्टेशनों पर ठहराव होगा। इस ट्रेन का आबूरोड स्टेशन पर 10 मिनट, फालना स्टेशन पर 2 मिनट, मारवाड जंक्शन पर 5 मिनट, अजमेर स्टेशन पर 10 मिनट, किशनगढ़, फुलेरा, रींगस और नीमकाथाना स्टेशन पर 2-2 मिनट का ठहराव होगा।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार भावनगर टर्मिनस-शकूरबस्ती-भावनगर टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन में रेल यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 22 कोच लगाए गए हैं। इनमें 2 सेकेंड एसी, 4 थर्ड एसी, 3 थर्ड एसी इकोनॉमी, 7 स्लीपर, 4 सामान्य श्रेणी, एक पावरकार और एक गार्ड डिब्बा शामिल है।

भावनगर टर्मिनस-शकूरबस्ती-भावनगर टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का भावनगर परा, सिहोर गुजरात, धोला, बोटाड, धंधुका, धोलका, सरखेज, गांधीग्राम, चांदखेडा रोड, महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, फालना, मारवाड जं., अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, रींगस, नीमकाथाना, नारनौल, रेवाडी, गुडगांव और दिल्ली कैंट स्टेशन पर ठहराव होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!