आज दिनांक 26 मई 2026 को हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन रजि नंबर 41 संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की राज्य कार्यकारिणी की मीटिंग सर्व कर्मचारी संघ भवन रोहतक में सम्पन्न हुई जिसकी अध्यक्षता राज्य प्रधान श्री गंगाराम मौण ने एवं संचालन महासचिव जरनैल सिंह जी ने किया। जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई जिसमें पिछली मीटिंग की समीक्षा , 2025-26 का सभी जिलों की सभी प्रकार की मदे जमा करवाने एवं वर्ष 2025 का ऑडिट भी जल्दी से जल्दी करवाने , सर्व कर्मचारी संघ के आगामी कार्यक्रमों को पूर्ण रूप से लागू करने,कॉमन कैडर कर्मचारियों को पदोन्नत्ति का लाभ देने बारे,जनस्वास्थ विभाग के कार्य एवं रख रखाव पंचायतों को देने,कच्चे कर्मचारियों को पक्के करने एवं दोनों मंत्रियों द्वारा दिए गए आश्वासन पर सकारात्मक कार्य न होने के विरोध में आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने का फैसला भी सभी साथियों ने एकमत हो इसका समर्थन दिया। जिसके बाद अध्यक्षीय वक्तव्य में राज्य प्रधान गंगाराम मौण जी ने फैसला सुनते हुए बताया कि राज्य कि तमाम ब्रांचे 10 जून तक अपनी अपनी ब्रांचों कि आम सभा बुलाए जिसमें सभी प्रकार के सभी कर्मचारियों कि भागीदारी सुनिश्चित करवाए एवं इसकी सूचना राज्य कमेटी को अवश्य दे जिससे राज्य कमेटी के साथी उन आम सभाओं में शामिल हो सके,इसके बाद राज्य में कार्यरत्त सभी ब्रांचे अपने अधिकारक्षेत्र में आने वाले सभी कार्यकारी अभियंताओं को ब्रांच स्तर के मुद्दों के साथ राज्य महासचिव द्वारा उपलब्ध करवाए जाने वाले मांग पत्र की मांगों को साथ में जोड़ते हुए तीनों विभागों के कार्यकारी अभियंताओं के मार्फत यह अतिरिक्त मुख्य सचिव को संबोधित करते हुए मांग पत्र 16-17 जून को देने का कार्य करें। इसके तुरंत बाद जुलाई महीने में 04 जुलाई 2026 को सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग मंत्री का और 18 जुलाई 2026 को लोक निर्माण विभाग भवन एवं सड़के तथा जनस्वास्थ अभियांत्रिकी विभाग के मंत्री के आवास के घेराव का निर्णय भी राज्य प्रधान द्वारा दिया गया और साथ ही बताया कि अगर मंत्री इसका संज्ञान लेकर कोई ठोस सकारात्मक कार्रवाई नहीं करते है तो मौके पर ही राज्य कमेटी अपनी मीटिंग करके आगे के आंदोलन के स्वरूप का फैसला नेतृत्व के द्वारा लिया जाएगा। इस मौके पर राज्य कमेटी से कोषाध्यक्ष श्री राहुल हुड्डा, वरिष्ठ उपप्रधान श्री अजय कुमार,मुख्य संगठनकर्ता योगेश शर्मा,उपमहासचिव राजेश धनखड़,उपप्रधान सूरजभान जटासरा, अफलातून जाखड़,राकेश तंवर,शिव कुमार धानक, संगठन सचिव कृष्ण चमारखेड़ा,सुशील आलमपुर,निर्मल सिंह,रामकुमार,कदम शर्मा,संदीप सौरखी,प्रचार सचिव सूबे सिंह यादव,रफीक अहमद, उपकोषाध्यक्ष हितेश शर्मा और तमाम जिलों में से हिसार सचिव दीपक मेहरा,फतेहाबाद जिला सचिव संदीप बैजलपुर,भिवानी जिला सचिव सोमबीर पालूवास, जींद कोषाध्यक्ष संदीप रेढू,कैथल जिला सचिव राजकुमार चहल,रोहतक जिला प्रधान राकेश लकड़ा, नूंह सचिव दीपक चौधरी,पलवल सचिव सतपाल करहाना, फरीदाबाद जिला प्रधान देवी सिंह,सोनीपत जिला सचिव राजेश सहरावत,गुड़गांव जिला सचिव प्रदीप मलिक, चरखी दादरी जिला सचिव नवदीप फौजी एवं झज्जर जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप फौजी आदि साथी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!