गैर शिक्षक कर्मचारी संघ का कर्मचारियों की मांगो को लेकर चल रहा धरना छठे दिन भी जारी है। बता दे कि गैर शिक्षक संघ का कर्मचारियों की मांगो को लेकर 20 मई से चल रहा धरना आज छठे दिन पर पहुंच गया है। आज प्रधान सुरेश कौशिक की अध्यक्षता में आम सभा की बैठक प्रशासनिक भवन के गेट पर हुई। जिसमें कर्मचारियों की मांगो को लेकर मंथन हुआ ओर बताया गया कि प्रशासन का रवैया कर्मचारियों के पक्ष में नजर नहीं आ रहा है। संघ द्वारा प्रशासन को कर्मचारियों की मांगो से संबंधित ज्ञापन कई बार दिया जा चुका है। लेकिन अभी तक प्रशासन द्वारा संघ को बातचीत के लिए नहीं बुलाया गया है। आज की आम सभा की बैठक में सर्वसम्मति से फैसला हुआ कि जब तक कर्मचारियों की जायज मांगे नहीं मानी जाती तब तक प्रशासन के खिलाफ धरना जारी रहेगा और प्रत्येक दिन एक ब्रांच के कर्मचारी धरने पर रहेंगे। इस कड़ी में आज अकाउंट ब्रांच के कर्मचारी धरने पर रहे जिसके साथ साथ यूनियन के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व प्रधान मौजूद रहे। प्रधान सुरेश कौशिक ने बताया कि कर्मचारियों की मांगो के प्रति इस प्रकार की हठधर्मिता यह दिखाती है कि म0द0वि0 प्रशासन गैर शिक्षक कर्मचारियों की मांगो के प्रति गंभीर नहीं है। गैर शिक्षक संघ प्रशासन को बताना चाहता है कि इस तरह की कर्मचारी विरोधी नीतियों को संघ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा और कर्मचारियों की मांगो को इसी तरह पुरजोर तरीके से उठाता रहेगा। जब तक कर्मचारियों की मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक धरना जारी रहेगा।इनसो राष्ट्रीय अध्यक्ष छात्र नेता प्रदीप देसवाल ने भी आज धरने पर आकर कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया।आज की बैठक में संघ के प्रधान सुरेश कौशिक,उपप्रधान प्रेम सिंह सजवान, महासचिव विजयपाल धनखड़, सहसचिव राजकुमार रंगा, कोषाध्यक्ष राजेश शर्मा, पूर्व प्रधान फूल कुमार बोहत, पूर्व प्रधान जयभाग,पूर्व प्रधान कुलवंत मलिक व जस्सी, राजेश, सुनील, संदीप गुप्ता, सतीश, परवीन, कलीराम, संजय शर्मा, राजेंद्र, कृष्ण, मुकेश, सुरेश, संजय देसवाल, गौरव, विकाश गिल, प्रदीप ढाका,ज्योति, सुमन, नेहा,ललिता,जसपाल कौर आदि कर्मचारी शामिल हुए।
